Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और लाभ की पूरी जानकारी

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2026: अक्सर देखा जाता है कि बिहार में आर्थिक तंगी या जागरूकता की कमी के कारण कई मेधावी छात्राएं अपनी 10वीं की पढ़ाई के बाद आगे नहीं बढ़ पातीं।

यह योजना न केवल ऐसी छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है, बल्कि उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित भी करती है।

यदि आपने या आपके परिवार की किसी बेटी ने हाल ही में 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा पास की है, तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Overview

योजना का नामMukhyamantri Kanya Utthan Yojana
योजना का उद्देश्यबेटियों को शिक्षा और आर्थिक मदद प्रदान करना
पात्रताकेवल बिहार की अविवाहित लड़कियां
लाभ राशिजन्म से ग्रेजुएशन तक लगभग 94,100
आवेदन प्रक्रिया माध्यमऑनलाइन माध्यम
आधिकारिक वेबसाइटhttps://medhasoft.bihar.gov.in
सबसे जल्दी अपडेट पाने के लिए जुड़ेWhatsapp
आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर+91-8986294256 ( Indrajeet )
+91-9534547098 ( Raj Kumar )

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana का उद्देश्य

 इस योजना का उद्देश्य लड़कियों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाना है । 2011 की जनगणना के रिपोर्ट में है यह साफ दिख की लड़कियों की साक्षरता दर लड़कों की तुलना में 20% काम है और इसी अंतर को खत्म करने और मोदी सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूती देने के लिए बिहार सरकार ने 2018 में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की ।

इस योजना को महिला एवं बाल विकास विभाग और शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित किया जाता है और पात्र छात्राओं को DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए सीधे पैसे बैंक अकाउंट में भेजे जाते हैं ।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana की लाभ राशि

इस योजना के तहत सरकार लड़कियों को कब-कब और कितने कितने पैसे देती हैं उसका लिस्ट आप नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं ।

चरण / अवसरदी जाने वाली राशि
बेटी के जन्म पर₹2,000
1 वर्ष पूरा होने पर (आधार पंजीकरण के बाद)₹1,000
2 वर्ष पूरा होने पर (टीकाकरण उपरांत)₹2,000
कक्षा 1–2 की पोशाक सहायता₹600 प्रति वर्ष
कक्षा 3–5 की पोशाक सहायता₹700 प्रति वर्ष
कक्षा 6–8 की पोशाक सहायता₹1,000 प्रति वर्ष
कक्षा 9–12 की पोशाक सहायता₹1,500 प्रति वर्ष
कक्षा 7–12 में सेनेटरी नैपकिन के लिए₹300
कक्षा 12वीं पास करने पर₹25,000 प्रोत्साहन राशि
स्नातक (Graduation) पास करने पर₹50,000 प्रोत्साहन राशि

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Eligibility (पात्रता मानदंड)

इस योजना का लाभ पाने के लिए सरकार के द्वारा निम्न शर्तों को लागू किया गया है । जो भी लड़की या परिवार इस शर्तों का पालन करेगा तो उसको इस योजना का लाभ मिल सकता है ।

  1. लाभार्थी बिहार की स्थाई निवासी होनी चाहिए ।
  2. लड़की और विवाहित होनी चाहिए।
  3. एक परिवार से अधिकतम दो लड़कियों को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है।
  4. परिवार का कोई सदस्य टैक्स न भरता हो और ना ही किसी सरकारी नौकरी में हो।
  5. लाभार्थी के पास आधार से लिंक बैंक खाता होना चाहिए।
  6. ग्रेजुएशन की राशि पाने के लिए छात्र को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से परीक्षा उत्तीर्ण की होनी चाहिए।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana से जुड़ी अन्य योजनाएं

बिहार सरकार ने बेटियों की पढ़ाई को बढ़ावा देने के लिए कई प्रोत्साहन योजनाएं शुरू की है इनमें से कुछ योजनाएं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से सीधे जुड़ी हुई है और अलग-अलग स्तर पर छात्रों को लाभ देती है ।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana list
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana list

1. मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना (10th Passed)

  • लाभार्थी:  बिहार बोर्ड से 10वीं में फर्स्ट डिवीजन से पास करने वाले लड़के और लड़कियाँ।
  • लाभ: पास होने पर प्रोत्साहन राशि दी जाती है ताकि बच्चे आगे की पढ़ाई कर सकें और dropout न  करें ।

2. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना – बालिका प्रोत्साहन योजना (12th Passed)

  • लाभार्थी: केवल 12वीं मेप डिवीजन से पास होने वाली अविवाहित बेटियाँ।
  • लाभ: हर डिवीजन से पास होने वाले लड़की  को ₹25,000 की राशि सीधे बैंक खाते में दी जाती है।

3. मुख्यमंत्री मेधावृति योजना (SC/ST +2 बालिकाओं के लिए)

  • लाभार्थी: इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति (SC) एवं जनजाति (ST) वर्ग की 12वीं पास छात्राएँ को मिलता है ।
  • लाभ: इन्हें विशेष छात्रवृत्ति दी जाती है ताकि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Required Documents

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • 10वीं या 12वीं की मार्कशीट

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana online Registration

योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका नीचे दिया गया है, जिसको फॉलो करके आप घर बैठे ही अपना आवेदन कर सकते हैं ।

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट medhaSoft Protal पर जाएं 
  2. होम पेज पर स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  3. फार्म में आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन करें।
  4. अपना व्यक्तिगत जानकारी, बैंक की जानकारी और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  5. सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें। 
  6. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और रशीद को डाउनलोड करके सुरक्षित रख ले।

आवेदन हो जाने के बाद आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी और उसके बाद DBT के जरिए पैसे सीधे आपके खाते में भेज दिए जाएंगे ।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Status Check

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का स्टेटस चेक करना है बिल्कुल आसान है इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करना है ।

  1. सबसे पहले आपको अपने यूजर और पासवर्ड के जरिए medhaSoft Protal पर लॉगिन कर लेना है।
  2. यहां पर आपको बेनिफिशियरी लिस्ट वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है और चेक स्टेटस पर क्लिक करना है।
  4.  यहां पर आपको आपके आवेदन की स्थिति देखने को मिलेगी

निष्कर्ष (Conclusion)

मुझे उम्मीद है कि आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी । अगर आपके मन में है कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं मैं  आपकी सहायता करने की पूरी कोशिश करूंगा ।

नए अपडेट्स के लिए वेबसाइट Yojana Bazaar को विजिट करते रहे या हमारे टेलीग्राम चैनल या व्हाट्सएप चैनल से जुड़े ।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top