Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026 Online Apply : 25 may 2026 से बिहार बोर्ड के पास छात्रों को स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने का लिंक एक्टिवेट हो चुका है । अगर आपने बिहार से अच्छे मार्ग से फर्स्ट या सेकंड डिवीजन से पास है तो आपको बिहार सरकार स्कॉलरशिप के तौर पर ₹8000 और ₹10000 देगी ।
पिछली पोस्ट में हमने आपको Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026 के लिए जरूरी दस्तावेजों और योग्यता के बारे में संपूर्ण जानकारी दी थी अगर आप उसे पोस्ट को पढ़ना चाहते हैं तो यहां पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं ।
इस पोस्ट में हम आपको Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के बारे में पूरे विस्तार से जानकारी देंगे । अगर आप घर बैठे इस Bihar Scholarship Online Apply लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आपसे निवेदन करेंगे कि आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें ।
Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026 Online Apply : Overviews
| पोस्ट का नाम | Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026 Online Apply |
| पोस्ट का प्रकार | Scholarship |
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) |
| स्कॉलरशिप की राशि | ₹8000 से लेकर ₹10000 तक |
| प्रथम श्रेणी (First Division) | ₹10,000 |
| द्वितीय श्रेणी (Second Division) | ₹8,000 (केवल SC/ST) |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 25 मई 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 15 जून 2026 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://medhasoft.bihar.gov.in/ |
| Home page | yojanabazaar.com |
किसी छात्र को कितना पैसा मिलेगा
चलिए सबसे पहले हम जान लेते हैं कि अगर आप दसवीं में फर्स्ट डिवीजन, सेकंड डिवीजन, या थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं, तो आपको स्कॉलरशिप के तौर पर कितने पैसे मिलेंगे । नीचे मैंने इसका एक टेबल बनाकर दे रखा है जिसमें आप देख पाएंगे कि किस छात्र को कितने पैसे मिलेंगे ।
| डिवीजन (Division) | छात्र की कोटि (Category) | प्रोत्साहन राशि (Amount) |
| प्रथम श्रेणी (1st Division) | सभी वर्ग (General, BC, EBC, SC, ST) | ₹10,000 |
| द्वितीय श्रेणी (2nd Division) | केवल अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) | ₹8,000 |
| तृतीय श्रेणी (3rd Division) | किसी भी कैटेगरी के छात्र पात्र नहीं हैं | ₹0 |
How To Online Apply for Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026?
आईए अब जानते हैं कि अगर आप घर बैठे इस स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप कैसे कर पाएंगे । नीचे हमने आपको स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया है जिसको फॉलो करके आप बहुत आसानी से घर बैठे बिहार बोर्ड 10th स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे ।
बिहार बोर्ड 10th की स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने से पहले आपको यह जान लेना जरूरी है कि इस स्कॉलरशिप के लिए कौन-कौन से जरूरी दस्तावेज लगेंगे और इसके लिए कौन से छात्र एलिजिबल हैं । जरूरी दस्तावेज और योग्यता के बारे में पूरी जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए पोस्ट को पढ़ सकते हैं इसमें हमने दस्तावेजों और योग्यता के बारे में पूरी डिटेल में जानकारी दी है ।
Step 1: सबसे पहले आपको बिहार सरकार की स्कॉलरशिप की ऑफिशल वेबसाइट मेधा सॉफ्ट पर चले जाना है ।

Step 2: अब यहां पर आपको मुख्यमंत्री बालक/बालिका वाले क्षेत्र में year 2026 पर क्लिक करना है
Step 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां पर आपको New Student Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है
Step 4: अब आपके सामने Registration Form आएगा उसमें मांगी गई जानकारी को सही-सही भर के सबमिट बटन पर क्लिक कर दें
Step 5: रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुल हो जाने के बाद आपको एक लॉगिन डिटेल्स मिलेगा उसकी सहायता से आप इस पोर्टल में दोबारा लॉगिन कर ले ।
Step 6 : लॉगिन करने के बाद आपके सामने Scholarship form खुल कर आएगा उसमें मानी गई जानकारी को सही-सही भर दें । सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके एक पीडीएफ बना लें और उसको अपलोड कर दें और अंत में सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करके एप्लीकेशन को सबमिट कर दें और रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड कर लें ।
इतना करने के बाद आपका Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026 का रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुल हो जाएगा ।
महत्वपूर्ण सूचना: एक बात हमेशा ध्यान रखें अगर आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं होगा, तो एप्लीकेशन सही भरने के बाद भी आपके बैंक अकाउंट में स्कॉलरशिप का पैसा नहीं आएगा इसलिए एक बार अपने बैंक के ब्रांच में जाकर आपका आधार कार्ड अकाउंट से लिंक है या नहीं चेक कर ले अगर लिंक नहीं है तो उसे जल्द से जल्द लिंक कर ले ।
निष्कर्ष
इस पोस्ट में हमने आपको Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026 Online Apply करने के बारे में डिटेल में जानकारी दी है । हमें उम्मीद है कि आपको या पोस्ट पसंद आया होगा अगर यह पोस्ट आपको पसंद आया है तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों को साथ शेयर करें जो बिहार बोर्ड से फर्स्ट या सेकंड डिवीजन से पास हुए हैं ताकि उनको भी इस स्कॉलरशिप का लाभ मिल सके ।
किसी भी सरकारी योजना या सरकारी जॉब से रिलेटेड अपडेट सबसे पहले अपने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल में जोड़ सकते हैं जहां पर हम सबसे पहले अपडेट डालते हैं ।

