Bihar Student Credit Card Yojana 2026: अगर आप बिहार के निवासी हैं और 12वीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं , लेकिन पैसे की तंगी के कारण आगे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, तो ऐसे छात्रों के लिए बिहार सरकार की Bihar Student Credit Card Yojana किसी वरदान से कम नहीं है।
आज के समय में पढ़ाई का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। कॉलेज फीस से लेकर रहने खाने तक का खर्चा बहुत ज्यादा हो जाता है जिसकी वजह से कई सारे स्टूडेंट आगे की पढ़ाई नहीं करते हैं ।
इस योजना के तहत बिहार के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बिहार सरकार की तरफ से ₹4 लाख तक का एजुकेशन लोन दिया जाता है ताकि पैसे की कमी पढ़ाई के रास्ते में बाधा न बने। सबसे अच्छी बात यह है कि इस योजना में ब्याज दर बेहद कम रखी गई है और कई मामलों में सरकार ब्याज पर विशेष राहत भी देती है।
अगर आप भी 12वीं के बाद Graduation, Engineering, Medical, Polytechnic, Management या किसी Professional Course में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
यहां हम आपको Bihar Student Credit Card Yojana 2026 से जुड़ी Eligibility, Documents, Interest Rate, Online Apply Process, DRCC Verification और Status Check तक की पूरी जानकारी आसान भाषा में बताएंगे।
Bihar Student Credit Card Yojana 2026 Overview
| पोस्ट का नाम | Bihar Student Credit Card Yojana 2026 |
| शुरू करने वाली संस्था | बिहार सरकार |
| योजना की शुरुआत | वर्ष 2016 |
| संबंधित योजना | सात निश्चय योजना |
| लाभार्थी | बिहार के छात्र |
| मुख्य उद्देश्य | उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता |
| अधिकतम लोन राशि | ₹4 लाख तक |
| ब्याज दर | सामान्य छात्रों के लिए लगभग 4% |
| विशेष ब्याज छूट | लड़कियों, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए लगभग 1% |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/ |
| पात्रता | 12वीं पास एवं बिहार निवासी |
| आयु सीमा | सामान्यतः 25 वर्ष तक |
| गारंटी की आवश्यकता | नहीं |
| लोन उपयोग | फीस, किताबें, हॉस्टल, लैपटॉप एवं अन्य शैक्षणिक खर्च |
| आवेदन मोड | Online |
| Status Check | Official Portal के माध्यम से |
Bihar Student Credit Card Yojana 2026 क्या है?
Bihar Student Credit Card Scheme बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक Education Loan Yojana है। इस योजना की शुरुआत 2016 में “सात निश्चय योजना” के अंतर्गत की गई थी । इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए पैसों की सहायता प्रदान करना है ।
इस योजना में छात्रों को बिहार सरकार की तरफ से अधिकतम कर लख रुपए तक की एजुकेशन लोन की राशि मिलती है । यह पैसा कॉलेज फीस, किताबें, लैपटॉप, हॉस्टल, परीक्षा शुल्क और अन्य पढ़ाई से जुड़े खर्चों के लिए उपयोग किया जा सकता है।
बिहार सरकार इस योजना के जरिए या सुनिश्चित करना चाहती है कि बिहार का कोई भी होनहार छात्र पैसों की कमी के वजह से पढ़ाई ना छोड़े ।
Bihar Student Credit Card Yojana 2026 के मुख्य लाभ
चलिए इस योजना के मुख्य लाभ को एक-एक करके देखते हैं की इस योजना में छात्रों को कौन-कौन से बड़े फायदे मिलते हैं जिनकी वजह से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पूरे बिहार में काफी लोकप्रिय हो चुका है ।
- इस योजना के तहत छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए ₹4 लाख तक का लोन दिया जाता है।
- सामान्य छात्रों को राशि 4% की ब्याज दर पर मिलती है, जबकि लड़कियों दिव्यांग और ट्रांसजेंडर छात्रों को 1% ब्याज दर पर मिलती है
- इस योजना में किसी बड़ी संपत्ति की गारंटी देने की जरूरत नहीं होती।
- यदि छात्र बिहार के बाहर किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है, तब भी योजना का लाभ मिल सकता है।
Bihar Student Credit Card Eligibility 2026
अगर कोई छात्र इस योजना का लाभ लेना चाहता है, तो उसको नीचे दी गई पात्रता शर्तों को पूरी करनी होगी ।
- छात्र बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए ।
- छात्र की आयु 25 वर्ष से कम होनी चाहिए ।
- छात्र ने 12वीं परीक्षा पास की हो ।
- मान्यता प्राप्त कॉलेज में एडमिशन लिया होगा ।
- योजना के तहत ऋण दिए जाने वाले कोर्स में ही एडमिशन लिया हो ।
- पहले से कोई छात्रवृत्ति छात्र क्रेडिट कार्ड या एजुकेशन लोन की सहायता प्राप्त नहीं होनी चाहिए ।
Bihar Student Credit Card Required Documents
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय छात्रों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी । जिसकी लिस्ट मैंने नीचे दे रखी है । ध्यान रहे की सभी दस्तावेज सही और स्पष्ट होने चाहिए नहीं तो आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
- Aadhaar Card
- PAN Card
- 10वीं मार्कशीट
- 12वीं मार्कशीट
- Admission Letter
- Residence Certificate
- Income Certificate
- Bank Passbook
- Passport Size Photo
- Mobile Number
- Email ID
Bihar Student Credit Card Course list PDF Download
अगर बात करें कि इस योजना के तहत आप किन-किन कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं, तो मैं आपको बता दूं कि इस योजना के तहत टोटल 42 कोर्स है जिसमें आप एडमिशन ले सकते हैं ।
नीचे मैंने उन सभी कोर्स का लिस्ट दे रखा है जिसे आप देख सकते हैं । अगर आप चाहे तो नीचे दिए गए लिंक से इस कोर्स लिस्ट का पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं ।
| क्र०सं० (S.No.) | पाठ्यक्रम (Course Name) |
| 1. | B.A. / B.Sc. / B.Com. (All subjects) |
| 2. | M.A. / M.Sc. / M.Com (All subjects) |
| 3. | Aalim |
| 4. | Shashtri |
| 5. | B.C.A. |
| 6. | M.C.A. |
| 7. | B.Sc. (Information Technology / Computer Application / Computer Science) |
| 8. | B.Sc. (Agriculture) |
| 9. | B.Sc. (Library Science) |
| 10. | Bachelor of Hotel Management & Catering Technology (B.H.M.C.T.) |
| 11. | B.Tech / B.E. for laterally admitted candidates having degree of three years diploma courses approved by the State Technical Education Council |
| 12. | Hotel Management and Catering Technology |
| 13. | Hospital and Hotel Management |
| 14. | Diploma in Hotel Management (Three Year) (I.H.M. Course) |
| 15. | Bachelor in Yoga (Entry Level +2 Pass) |
| 16. | B.Tech / B.E. / B.Sc. (Engineering – all branches) |
| 17. | M.B.B.S. |
| 18. | B.Sc. (Nursing) |
| 19. | Bachelor of Pharmacy |
| 20. | Bachelor of Veterinary Medicine and Surgery (B.V.M.S.) |
| 21. | Bachelor of Ayurveda, Medicine and Surgery (B.A.M.S) |
| 22. | Bachelor of Unani Medicine & Surgery (B.U.M.S) |
| 23. | Bachelor of Homeopathic Medicine & Surgery (B.H.M.S.) |
| 24. | Bachelor of Dental Surgery (B.D.S.) |
| 25. | General Nursing Midwifery (G.N.M) |
| 26. | Bachelor of Physiotherapy |
| 27. | Bachelor of Occupational Therapy |
| 28. | Diploma in Food, Nutrition / Dietetics |
| 29. | Bachelor of Mass Communication / Mass Media / Journalism |
| 30. | B.Sc. in Fashion Technology / Designing / Apparel Designing / Footwear Designing |
| 31. | Bachelor of Architecture |
| 32. | Bachelor of Physical Education (B.P.Ed.) |
| 33. | M.Sc / M.Tech Integrated course (जिसमें नामांकन की योग्यता +2 समकक्ष है) |
| 34. | Diploma in Food Processing / Food Production |
| 35. | Diploma in Food & Beverage Services |
| 36. | B.A. / B.Sc. – B.Ed. (Integrated Courses) |
| 37. | Bachelor of Business Administration (B.B.A.) |
| 38. | Master of Business Administration (M.B.A.) |
| 39. | Bachelor of Fine Arts (B.F.A.) |
| 40. | BL / LLB (5 Year integrated Course) |
| 41. | Degree / Diploma in Aeronautical, Pilot Training, Shipping |
| 42. | Polytechnic |
Bihar Student Credit Card College list
अब अगर बात करें Approved List of College for BSCC की तो इसमें कुल टोटल 34290 कॉलेज का नाम शामिल है। यह सभी कॉलेज भारत के अलग-अलग राज्यों में स्थित है। इनमें से किसी भी एक कॉलेज में एडमिशन करा सकते हैं और बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
अगर आपको Bihar Student Credit Card College list की पूरी लिस्ट देखनी है तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पूरा लिस्ट देख सकते हैं
Bihar Student Credit Card Interest Rate 2026
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में ब्याज दर काफी कम रखी गई है।
- सामान्य छात्रों के लिए लगभग 4% ब्याज रखी गई है
- लड़कियों, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर छात्रों के लिए लगभग 1% ब्याज की सुविधा दी जाती है।
हाल ही में बिहार सरकार ने कई मामलों में Student Credit Card Loan को Interest Free बनाने की भी घोषणा की थी। अगर आप पढ़ाई खत्म होने के बाद टाइम से इस लोन हो चुके हैं तो बिहार सरकार आपको मूल राशि पर भी छूट देती है।
Bihar Student Credit Card Apply Online 2026
अगर बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो मैं नीचे आपको स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया है जिसको फॉलो करके आप घर बैठे इस योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं ।
Step 1: सबसे पहले आपको बिहार सरकार के सात निश्चय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

Step 2: अब होम पेज पर “New Applicant Registration” विकल्प पर क्लिक करें और अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें ।
Step 3: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको User ID और Password मिलेगा, उसकी सहायता से पोर्टल में लॉगिन कर लें ।
Step 4: अब “Select Scheme” में जाकर Bihar Student Credit Card विकल्प चुनें।
Step 5: अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा । इसमें अपनी पूरी जानकारी सही-सही भरे और फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार पूरी जानकारी को चेक कर ले ।
Step 6: जरूरी डॉक्यूमेंट को स्कैन करके एक पीडीएफ बना ले और उसको अपलोड करें । ध्यान रहे की सभी डॉक्यूमेंट सही हो और क्लियर हो ।
Step 7: फाइनल सबमिट करने से पहले एक बार फॉर्म को अच्छे से जांच कर ले कि कहीं कुछ गलती तो नहीं है उसके बाद फाइनल सबमिट कर दे और रिसीविंग का प्रिंट आउट निकाल कर रख ले ।
DRCC Verification Process क्या है?
ऑनलाइन आवेदन के बाद छात्रों को DRCC यानी District Registration and Counseling Center जाना पड़ता है।
यहां आपके सभी Documents का Verification किया जाता है। बिहार सरकार के पोर्टल के अनुसार आवेदन के 60 दिनों के अंदर DRCC जाकर दस्तावेज सत्यापन कराना जरूरी होता है।
यह आपके जिले में होता है, मैंने अपने दोस्त के लिए एजुकेशन लोन का अप्लाई किया था तो हम लोग अप्लाई करने के चार दिन बाद ही DRCC सेंटर पहुंच गए थे और वहां जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का प्रोसेस पूरा कर लिया था । हमको डॉक्यूमेंट वेरीफाई करने में 20 मिनट लगा, लेकिन वे लगभग 3 घंटा वेट करना पड़ा था ।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम तो सिर्फ 20 मिनट का है लेकिन आपको वहां पर पूरा दिन लग सकता है और कभी-कभी आपका काम 1 से 2 घंटे के अंदर भी हो सकता है । यह सभी चीज डिपेंड करती है उस कर्मचारियों पर जो आपका डॉक्यूमेंट वेरीफाई करेगा । क्योंकि जानते ही है कि सरकारी काम कैसे होता है?
DRCC जाते समय क्या ले जाएं?
जब भी आप DRCC Verification वेरिफिकेशन के लिए जाए तो यह कुछ डाक्यूमेंट्स है जो अपने साथ जरूर रखें नहीं तो आपको फिर लौट कर घर आना पड़ सकता है ।
- Original Documents
- Application Print
- Aadhaar Card
- Bank Passbook
- Admission Proof
- Passport Size Photo
इसके अलावा सभी डाक्यूमेंट्स का दो-दो फोटो कॉपी कर ले।
Bihar Student Credit Card Status Check कैसे करें?
वैसे तो बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का स्टेटस का मैसेज आपको आपके मोबाइल और ईमेल नंबर पर आता रहता है की प्रक्रिया कहां तक पहुंचा । लेकिन फिर भी अगर आप मैन्युअल Bihar Student Credit Card Status Check करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आसानी से चेक कर सकते हैं ।
Step 1: सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाए और वहां पर अपना यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर ले।
Step 2: अब आपके सामने है एक डैशबोर्ड ओपन होगा जहां पर Application Status के विकल्प और क्लिक करें ।
Step 3: यहां पर आपको दिख जाएगा कि आपका आवेदन का स्टेटस किया है। क्या आपका आवेदन Pending में है या Approved हो गया है या Rejected हो गया है ।
Bihar Student Credit Card Yojana FAQs
Q1. Bihar Student Credit Card में कितना लोन मिलता है?
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत अधिकतम ₹4 लाख तक का शिक्षा ऋण मिलता है।
Q2. क्या बिहार के बाहर पढ़ाई करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, यदि कॉलेज मान्यता प्राप्त है तो छात्र आवेदन कर सकते हैं। बिहार सरकार ने देश के 34290 कॉलेजेस को मान्यता दी है । इस पोस्ट में मैंने कॉलेज को चेक करने का तरीका बताया है, जिसे आप चेक कर सकते हैं कि आप जिस कॉलेज में एडमिशन ले रहे हैं वह इस योजना के लिए मान्यता प्राप्त है या नहीं ।
Q3. आवेदन के लिए उम्र सीमा क्या है?
इसके लिए आयु सीमा मैक्सिमम 25 वर्ष तक रखी गई है। अगर आपकी उम्र 25 वर्ष से कम है तो आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं ।
Q4. DRCC Verification जरूरी है क्या?
हाँ, आवेदन के बाद DRCC Verification अनिवार्य है। अगर आप इसको 60 दिन के अंदर नहीं करते हैं तो आपका एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाएगा और आपको एजुकेशन लोन की राशि नहीं मिलेगी ।
Q5. Bihar Student Credit Card की Official Website क्या है?
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की ऑफिशल वेबसाइट यह “https://www.7nishchay-yuvaupmission.bihar.gov.in/” है
निष्कर्ष
Bihar Student Credit Card Yojana 2026 बिहार के लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी राहत बनकर सामने आई है। इस योजना की मदद से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी अब बड़े कॉलेजों और Professional Courses में पढ़ाई कर सकते हैं।
अगर आप 12वीं पास कर चुके हैं और आगे की पढ़ाई के लिए पैसों की चिंता कर रहे हैं, तो यह योजना आपके सपनों को नई उड़ान दे सकती है। आवेदन करने से पहले सभी दस्तावेज तैयार रखें और केवल Official Website से ही आवेदन करें।
ऐसे ही सरकारी योजनाओं के जानकारी को सबसे पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल के साथ जुड़ जाए ।

