PM KISAN Yojana 2026: Online Apply, Eligibility, Documents, eKYC, Beneficiary List & Status Check

PM KISAN Yojana 2026: भारत सरकार किसानों की आर्थिक सहायता के लिए आए दिन कोई ना कोई नई योजनाएं लेकर आती रहती है । उसी में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना (PM KISAN Yojana) किसानों के लिए एक सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय योजना है ।

इस योजना के तहत जो भी किस पात्र हैं उनको हर वर्ष ₹6000 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के मदद से भेजी जाती है

यदि आप एक किसान हैं और आपने अभी तक पीएम किसान योजना में आवेदन नहीं किया है और यदि आप PM KISAN Yojana 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, अपनी पात्रता जानना चाहते हैं, eKYC पूरा करना चाहते हैं या Beneficiary Status एवं Beneficiary List देखना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए एक संपूर्ण गाइड है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

इस पोस्ट में मैं आपको आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, लाभ, स्टेटस चेक करने का तरीका, आवेदन रिजेक्ट होने के कारण, सुधार प्रक्रिया और महत्वपूर्ण लिंक की पूरी जानकारी सरल और आसान तरीके से बताऊंगा।

Table of Contents

PM Kisan Yojana 2026 Overview

योजनाविवरण
योजना का नामPM Kisan Samman Nidhi Yojana
लाभ₹6000 प्रति वर्ष
किस्त₹2000 की 3 किस्त
आवेदनOnline
Official Websitepmkisan.gov.in
Beneficiaryपात्र किसान
StatusOnline

PM KISAN Yojana 2026 Latest Update

साल 2026 में भी भारत सरकार द्वारा PM-KISAN योजना को जारी रखा गया है। इस योजना का उद्देश्य छोटे और गरीब किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में आर्थिक सहायता करना है, जिसके लिए सरकार हर 4 महीने में ₹2000 सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजती है ।

हालांकि 2026 में पीएम किसान योजना में फर्जी किसानों का लिस्ट देखते हुए केंद्र सरकार ने कुछ कड़े नियम लागू किए हैं । जिसके कारण यह सुविधा सिर्फ पात्र किसानों को ही मिलेगी ।

  • पात्र किसानों को ₹6,000 प्रतिवर्ष।
  • राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
  • eKYC अनिवार्य है।
  • आधार और बैंक खाते का सही लिंक होना जरूरी है।
  • आवेदन एवं स्टेटस पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
  • Beneficiary List ऑनलाइन देखी जा सकती है।
  • भुगतान की स्थिति (Payment Status) भी पोर्टल पर उपलब्ध रहती है।

इसके अलावा भी कुछ मेजर अपडेट है जो मैं आपको बताना चाहता हूं ।

  • कैबिनेट की तरफ से इस योजना की मंजूरी को 5 साल के लिए बढ़कर 2030 तक कर दी गई है
  • जो भी सस्पेक्ट किसान हैं उनका पेमेंट होल्ड कर दिया जा सकता है 
  • अगर किसी के फैमिली में एक से ज्यादा beneficiaries है तो वेरिफिकेशन होने तक पेमेंट को होल्ड कर दिया जाएगा ।
  • जो भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं उनको eKYC, Aadhaar-bank linking, aur land record verification करना अनिवार्य है ।

PM KISAN Yojana क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे कि हम शॉर्ट फॉर्म में PM KISAN Yojana भी कहते हैं यह भारत सरकार के द्वारा चलाई गई एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को खेती के लिए आर्थिक रूप से उनकी मदद करना है ।

इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6,000 की सहायता राशि तीन समान किस्तों (₹2,000-₹2,000) में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

APR–JUL 2026-27 के लेटेस्ट डाटा के अनुसार पीएम किसान योजना में 9,44,65,646 किसानों को लाभ मिल रहा है ।

PM KISAN Eligibility 2026

चलिए अब जान लेते हैं कि PM KISAN yojana 2026 Eligibility क्या है? यदि आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई निम्न पात्रता को पूरी करनी होगी ।

कौन आवेदन कर सकता है?

  • किसान भारत का नागरिक होना चाहिए ।
  • किसान की आयु 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
  • किसान के पास खुद का जमीन होना चाहिए । 
  • जमीन का रिकॉर्ड राज्य सरकार के कागजों में दर्ज होना चाहिए।
  • आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना और ई-केवाईसी (eKYC) पूरा होना जरूरी है।

कौन आवेदन नहीं कर सकता?

  • आयकर दाता।
  • संवैधानिक पद धारण करने वाले व्यक्ति।
  • केंद्र या राज्य सरकार के नियमित कर्मचारी।
  • सेवानिवृत्त अधिकारी (निर्धारित नियमों के अनुसार)।
  • डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, वकील जैसे प्रोफेशनल जो निर्धारित अपात्रता श्रेणी में आते हों।
  • संस्थागत भूमि धारक।

PM KISAN Yojana 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

पीएम किसान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको इन सारे दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी । इसलिए अप्लाई करने से पहले इन सारे दस्तावेजों को एकजुट कर लें ।

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • बैंक खाता संख्या
  • IFSC Code
  • भूमि रिकॉर्ड (Land Record)
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ऑनलाइन अप्लाई करते समय यह जरूर ध्यान दें कि आपका आधार नंबर बैंक खाता और मोबाइल नंबर की जानकारी सही-सही भरी गई हो, ताकि भुगतान करने में कोई समस्या ना आए ।

इसके अलावा आपका बैंक खाता आपका आधार के साथ लिंक होना चाहिए और आपका आधार पैन कार्ड के साथ लिंक होना चाहिए नहीं तो पीएम किसान योजना की पैसे आपके बैंक खाते में नहीं आएंगे ।

 आप जहां ऑनलाइन अप्लाई करवा तो इन दोनों चीज को भी जरूर एक बार चेक करवा लें और अगर अपने यह तीनों लिंक ना हो तो वहीं पर लिंक जरूर करवा ले।

PM KISAN eKYC 2026

पीएम किसान योजना के लिए चाहे आप एक पुराने आवेदक हो या फिर एक नए आपको PM-KISAN योजना का लाभ जारी रखने के लिए eKYC करना अत्यंत आवश्यक है।

अगर आपने eKYC नहीं कराई है तो पीएम किसान योजना की अगली किस्त आपके खाते में नहीं आएगी ।

eKYC क्यों जरूरी है?

  • लाभार्थी की पहचान सत्यापित करने के लिए।
  • फर्जी लाभार्थियों को रोकने के लिए।
  • समय पर किस्त प्राप्त करने के लिए।
  • DBT भुगतान सुनिश्चित करने के लिए।

eKYC के तरीके

  • OTP आधारित eKYC
  • बायोमेट्रिक eKYC (CSC केंद्र पर)
  • Face authentication (PM-KISAN App)

PM KISAN Online Apply 2026

PM KISAN Yojana 2026 Online Apply, Eligibility, eKYC, Beneficiary List and Status Check Guide
PM KISAN Yojana 2026 Online Apply, Eligibility, eKYC, Beneficiary List and Status Check Guide

अब हम जानते हैं कि PM KISAN YOJANA में Online Apply कैसे किया जा सकता है? यदि आप पहली बार आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप का पालन करें ।

  1. आधिकारिक PM-KISAN पोर्टल पर जाएं।
  2. New Farmer Registration विकल्प चुनें।
  3. आधार संख्या दर्ज करें।
  4. OTP के माध्यम से सत्यापन करें।
  5. व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  6. भूमि संबंधी जानकारी दर्ज करें।
  7. बैंक खाते का विवरण भरें।
  8. सभी जानकारी की जांच करें।
  9. आवेदन सबमिट करें।
  10. भविष्य के लिए आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।

अगर आप पीएम किसान योजना रजिस्ट्रेशन के बारे में स्टेप बाय स्टेप इमेज के साथ जानकारी चाहते हैं तो इस पोस्ट को पढ़ें => PM Kisan Registration कैसे करें?

आवेदन रिजेक्ट होने के सामान्य कारण

कई किसानों का आवेदन छोटी-छोटी गलतियों के कारण और स्वीकार हो जाता है । कई बार तो जो फार्म भरता है उसके द्वारा गलत इनफार्मेशन भरने के कारण भी फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है ।

नीचे कुछ सामान्य कारणदिए गए हैं, जिसके कारण ज्यादातर पीएम किसान योजना के आवेदन रिजेक्ट होते हैं ।

  • आधार नंबर गलत दर्ज होना।
  • नाम और आधार में अंतर होना।
  • बैंक खाता संख्या गलत होना।
  • IFSC Code गलत होना।
  • eKYC पूरा न होना।
  • भूमि रिकॉर्ड सत्यापित न होना।
  • डुप्लीकेट आवेदन।
  • गलत मोबाइल नंबर।
  • पात्रता शर्तें पूरी न करना।

PM KISAN आवेदन में सुधार (Correction)

किसी कारणवश आपका भी पीएम किसान योजना का आवेदन रिजेक्ट हो गया है तो आप उसमें सुधार करें । आवेदन में सुधार करने से पहले आप यह सुनिश्चित करें कि अपने सभी दस्तावेज सही लगाए हैं

आवेदन में सुधार करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना के पोर्टल में PM KISAN Registration Number का इस्तेमाल करके लोगों करना होगा उसके बाद आपको जो भी जानकारी गलत है उसको डॉक्यूमेंट के हिसाब से सही करना होगा और फिर से सबमिट करना होगा ।

दोबारा से सबमिट करने के बाद आपका आवेदन फिर से जांच के लिए जाएगा और  अगर सभी चीज सही रही तो आपके आवेदन को एक्सेप्ट कर लिया जाएगा ।

PM KISAN Registration Number कैसे निकालें?

यदि आपने PM KISAN योजना के लिए आवेदन किया है लेकिन आपका Registration Number खो गया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसे ऑनलाइन दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।

Registration Number निकालने की प्रक्रिया

  1. PM-KISAN पोर्टल पर जाएं।
  2. Know Your Registration Number विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना आधार नंबर या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  4. OTP सत्यापन पूरा करें।
  5. स्क्रीन पर आपका Registration Number दिखाई देगा।

भविष्य में Beneficiary Status, Payment Status और अन्य सेवाओं का उपयोग आसानी से करने के लिए Registration Number को सुरक्षित रख ले ।

PM KISAN Beneficiary Status 2026 कैसे चेक करें?

यदि आपने आवेदन किया है या पहले से योजना का लाभ ले रहे हैं, तो आप घर बैठे अपनी आवेदन और भुगतान की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।

Beneficiary Status चेक करने की प्रक्रिया

  1. PM-KISAN पोर्टल खोलें।
  2. Know Your Status या Beneficiary Status विकल्प चुनें।
  3. अपना Registration Number दर्ज करें।
  4. आवश्यक होने पर OTP सत्यापन करें।
  5. Get Data या संबंधित बटन पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर आवेदन की वर्तमान स्थिति दिखाई देगी।

Beneficiary Status में क्या जानकारी मिलती है?

  • आवेदन स्वीकृत है या नहीं।
  • eKYC की स्थिति।
  • आधार सत्यापन की स्थिति।
  • बैंक खाते का सत्यापन।
  • भूमि रिकॉर्ड सत्यापन।
  • किस्त जारी हुई या नहीं।
  • भुगतान लंबित है या नहीं।

PM KISAN Beneficiary List 2026 कैसे देखें?

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल है या नहीं, तो Beneficiary List ऑनलाइन देख सकते हैं। इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप यह भी जान सकते हैं कि आपको अगली किस्त मिलने वाली है या नहीं ।

अगर लिस्ट में आपका नाम है तो आपको अगली किस्त मिलेगी अगर लिस्ट में आपका नाम नहीं है तो आपको अगली किस्त नहीं मिलेगी ।

Beneficiary List देखने की प्रक्रिया

  1. PM-KISAN पोर्टल पर जाएं।
  2. Beneficiary List विकल्प चुनें।
  3. अपना राज्य चुनें।
  4. जिला चुनें।
  5. उप-जिला (Sub District) चुनें।
  6. ब्लॉक चुनें।
  7. ग्राम पंचायत चुनें।
  8. Get Report पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके गांव के पात्र लाभार्थियों की सूची स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी। इस लिस्ट में आप सिर्फ अपना ही नहीं बल्कि अपने पूरे गांव के लोगों का नाम देख सकते हैं कि किन-किन लोगों को पीएम किसान योजना का लाभ मिल रहा है ।

PM KISAN Helpline Number 2026

यदि आपको आवेदन, eKYC, Beneficiary Status, भुगतान या अन्य किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप PM-KISAN हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

आप इस लिंक पर क्लिक करके डायरेक्ट ऑफिशल पोर्टल पर जाकर के Pm Kisan Help Desk से सहायता ले सकते हैं

एक बात और हमेशा ध्यान रखे हैं हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी समय समय पर बदलता रहता है । नई जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर ही भरोसा करें ।

पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल के अलावा अगर आपको कहीं भी हेल्प लाइन नंबर मिले तो आप उसे पर कॉल करके अपनी जानकारी को सामने वाले को ना दें ।

PM KISAN Yojana 2026 Important Links

सेवा उपयोग
New Farmer Registrationनया आवेदन करने के लिए
Know Your Statusअपने आवेदन की स्थिति देखने के लिए
Know Your Registration Numberअपना Registration Number प्राप्त करने के लिए
Beneficiary Listगांववार लाभार्थी सूची (Beneficiary List) देखने के लिए
eKYCOTP या CSC केंद्र के माध्यम से eKYC पूरा करने के लिए
Farmer Cornerसभी किसान सेवाएं एक स्थान पर प्राप्त करने के लिए

PM KISAN Yojana 2026 FAQs

PM KISAN Yojana क्या है?

PM-KISAN भारत सरकार की एक केंद्रीय योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।

PM KISAN योजना के तहत कितनी राशि मिलती है?

योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की सहायता राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तों में प्रदान की जाती है।

PM KISAN Yojana 2026 के लिए कौन पात्र है?

भारत के पात्र किसान, जो सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

PM KISAN में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आधिकारिक PM-KISAN पोर्टल पर जाकर New Farmer Registration विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

PM KISAN eKYC क्या है?

eKYC लाभार्थी की पहचान सत्यापित करने की प्रक्रिया है। समय पर eKYC पूरा नहीं होने पर किस्त रुक सकती है।

Beneficiary Status कैसे चेक करें?

PM-KISAN पोर्टल पर जाकर Know Your Status विकल्प में Registration Number दर्ज करके आवेदन एवं भुगतान की स्थिति देखी जा सकती है।

Registration Number भूल जाने पर क्या करें?

Know Your Registration Number विकल्प की सहायता से आधार या मोबाइल नंबर के माध्यम से Registration Number दोबारा प्राप्त किया जा सकता है।

आवेदन रिजेक्ट क्यों हो जाता है?

आधार त्रुटि, बैंक विवरण में गलती, eKYC लंबित होना, भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन न होना या पात्रता पूरी न होने जैसे कारणों से आवेदन अस्वीकृत हो सकता है।

क्या मोबाइल नंबर बदला जा सकता है?

हाँ, निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है। नवीनतम प्रक्रिया के लिए आधिकारिक पोर्टल देखें।

PM KISAN की किस्त कब आती है?

योजना के तहत वर्ष में तीन बार ₹2,000 की किस्त DBT के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। किस्त जारी होने का समय सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होता है।

निष्कर्ष

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है।

यदि आप पात्र हैं, तो समय पर आवेदन करें, अपने दस्तावेज सही रखें, eKYC पूरा करें और नियमित रूप से Beneficiary Status एवं Payment Status की जांच करते रहें।

यदि आवेदन के दौरान कोई त्रुटि हो जाती है, तो उसे जल्द से जल्द सुधार लें ताकि किस्त मिलने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यदि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो इसे अपने किसान मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ जरूर साझा करें। इससे अधिक से अधिक पात्र किसान PM-KISAN योजना का लाभ उठा सकेंगे।

साथ ही, सरकारी योजनाओं, किसान योजनाओं से जुड़ी नई अपडेट के लिए YojanaBazaar.com पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top