India Post GDS Merit List 2026 OUT: ग्रामीण डाक सेवक की पहली लिस्ट जारी, यहाँ से डॉउनलोड करें पीडीएफ और चेक करें अपना नाम

India Post GDS Merit List 2026 OUT: अगर आपने भी इस साल भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक यानी जीडीएस भर्ती के लिए फॉर्म भरा था तो आपके लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी वाली अपडेट सामने आई है।

इंडिया पोस्ट ने साल 2026 की अपनी पहली GDS Merit List आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। यह खबर पूरे देश के लाखों युवाओं के लिए किसी बड़े त्योहार से कम नहीं है क्योंकि इस भर्ती का इंतजार हर उस छात्र को होता है जिसने दसवीं कक्षा पास की है।

आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बिल्कुल आसान भाषा में बताऊंगा कि आप अपना India Post GDS Merit List में अपना नाम कैसे चेक कर सकते हैं। इसके अलावा कट ऑफ कितना गया है और जिन लोगों का नाम इस लिस्ट में आ गया है उन्हें आगे क्या करना होगा इन सभी बातों पर हम विस्तार से चर्चा करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

India Post GDS Merit List 2026 OUT : Overview

Name of ArticleIndia Post GDS Merit List 2026 OUT
Type of ArticleResult
DepartmentIndia Post
Post NameGramin Dak Sevak (GDS)
No. of Vacancies28,636 posts
Merit List Release Date06 March 2026
Result ModeOnline
Official Websiteindiapostgdsonline.gov.in

India Post GDS Merit List 2026 Video

India Post GDS Merit List 2026: Important Dates

India Post GDS Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू की जाएगी। विभाग द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन शुरू होने की तिथिअंतिम तिथि और फॉर्म में सुधार (Correction) की तारीख घोषित की जाएगी।

EventsDates
Online Registration Start31st Jan to 14th Feb 2026
Online Application Start2nd Feb to 16th Feb 2026
Correction Window18th To 19th February, 2026
Merit List OUT Date06 March 2026
Apply ModeOnline

GDS Result 2026 को लेकर सबसे ताजा अपडेट

हम सभी जानते हैं कि India Post GDS की भर्ती में कोई परीक्षा नहीं होती है। यह पूरी तरह से आपकी दसवीं कक्षा में मिले अंकों के आधार पर होती है। यही वजह है कि देश भर से लाखों की संख्या में उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करते हैं।

जब से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया खत्म हुई थी तब से ही लोग इंटरनेट पर हर दिन यह सर्च कर रहे थे कि रिजल्ट कब आएगा। अब विभाग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्टेट वाइज यानी राज्य के अनुसार चयन सूची पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड कर दी है।

आप चाहे उत्तर प्रदेश से हों बिहार से राजस्थान से या फिर किसी भी अन्य राज्य से आप अपने सर्किल की लिस्ट बहुत ही आसानी से फोन में डाउनलोड करके अपना परिणाम देख सकते हैं। अच्छी बात यह है कि वेबसाइट अभी सही तरीके से काम कर रही है इसलिए आपको बिना किसी देरी के आपको अपना नाम चेक कर लेना चाहिए।

GDS Merit List pdf कैसे डाउनलोड करें और अपना नाम कैसे देखें

कई बार ऐसा होता है कि जानकारी न होने के कारण लोग अपना रिजल्ट सही से चेक नहीं कर पाते और साइबर कैफे के चक्कर लगाते हैं। लेकिन अब आप इस पोस्ट को पढ़ रहे है तो आप स्मार्ट हो गए हैं और अपने मोबाइल फोन से ही सब कुछ कर सकते हैं। आपको बस नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना है:

  1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के क्रोम ब्राउजर में जाना है और इंडिया पोस्ट जीडीएस की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in खोलनी है।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर जाते ही आपको बाईं तरफ यानी लेफ्ट साइड में शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स का एक विकल्प दिखाई देगा।
  3. जैसे ही आप उस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने भारत के सभी राज्यों की एक लिस्ट खुल जाएगी। अब आपने जिस राज्य या सर्किल के लिए फॉर्म भरा था उस पर आपको टैप करना है।
  4. उस राज्य पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल में एक पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
  5. पीडीएफ फाइल को ओपन करें। ऊपर एक सर्च का आइकन बना होगा। वहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालना है जो फॉर्म भरते समय आपको मिला था। अगर आपका रजिस्ट्रेशन नंबर उस लिस्ट में हाईलाइट हो जाता है तो समझ लीजिए आपका सिलेक्शन हो गया है।

इस बार का GDS Cutoff कितना गया है

जब भी डाक विभाग की मेरिट लिऑफस्ट आती है तो सबसे ज्यादा चर्चा कट ऑफ को लेकर ही होती है। चूंकि यह भर्ती दसवीं के प्रतिशत पर आधारित है इसलिए मेरिट काफी हाई जाती है। साल 2026 की इस पहली लिस्ट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। सामान्य वर्ग यानी जनरल कैटेगरी के लिए कट ऑफ ज्यादातर राज्यों में 92 प्रतिशत से लेकर 98 प्रतिशत तक गया है।

वहीं अगर हम ओबीसी कैटेगरी की बात करें तो उनका कट ऑफ भी जनरल के लगभग आस पास ही है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति यानी एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को थोड़ी बहुत राहत मिली है लेकिन उनका प्रतिशत भी 85 से 90 के बीच ही अटका हुआ है।

आपको बता दें कि यह केवल पहली लिस्ट का रुझान है। अलग अलग जिलों और पोस्ट ऑफिस के हिसाब से यह कट ऑफ ऊपर नीचे भी हो सकता है।

India Post GDS Vacancy 2026 : State Wise Post Details

State NameNo. of Post
Uttar Pradesh3169
Bihar1344
Delhi38
Madhya Pradesh2102
Rajasthan634
Haryana270
Uttarakhand436
Chhattisgarh1155
Himachal Pradesh520
Jharkhand908
Odisha1191
Gujarat1782
Karnataka1022
Kerala1691
Andhra Pradesh1060
Telangana608
Tamil Nadu2009
Maharashtra3553
Punjab261
Assam639
West Bengal2963
North Eastern1014
Jammu & Kashmir267
Total Posts28,636

पहली लिस्ट में नाम आ गया अब आगे क्या करना होगा

अगर आपने पीडीएफ में अपना नाम देख लिया है और आपका सिलेक्शन हो गया है तो अब जश्न मनाने के साथ साथ कुछ जरूरी काम निपटाने का भी वक्त आ गया है।

आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर विभाग की तरफ से एक मैसेज भी आया होगा। अब आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन यानी दस्तावेजों के सत्यापन के लिए जाना होगा।

आपको उस लिस्ट में ही आपके नाम के आगे यह लिखा हुआ मिल जाएगा कि आपको कौन से हेड पोस्ट ऑफिस में जाकर अपने कागज चेक करवाने हैं।

इसके लिए आमतौर पर पंद्रह दिन का समय दिया जाता है। आपको अपने साथ दसवीं की ओरिजिनल मार्कशीट, अपना जाति प्रमाण पत्र, अगर लागू हो तो कंप्यूटर का सर्टिफिकेट आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और मेडिकल सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा।

इन सभी ओरिजिनल कागजातों के साथ इनकी दो दो फोटोकॉपी का सेट भी जरूर बना लें। अगर आप तय समय के अंदर वेरिफिकेशन नहीं करते है, तो आपकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और आपकी जगह किसी और को मौका दे दिया जाएगा।

इस लिए अगर आपका नाम इस लिस्ट में है और आपको डॉक्यूमेंट वेरीफाई कराने का massege आया है तो जितना जल्द हो सके अपना वरिफिकेशन कम्पलीट करा ले ।

जिनका नाम नहीं आया वो बिल्कुल भी निराश न हों

अगर आपने भी बहुत उम्मीदों के साथ पीडीएफ डाउनलोड की थी लेकिन सर्च करने पर आपका रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं मिला तो आपको उदास होने की कोई जरूरत नहीं है।

यह सिर्फ पहली लिस्ट है। हर साल ऐसा होता है कि पहली लिस्ट में जिन लोगों का नाम आता है उनमें से कई लोग डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में बाहर हो जाते हैं। कुछ लोगों के पास सही मार्कशीट नहीं होती तो कुछ लोग दूसरी नौकरी पर लग जाने के कारण इस जॉब को जॉइन नहीं करते।

ऐसे में जो सीटें खाली रह जाती हैं उनके लिए इंडिया पोस्ट अपनी दूसरी तीसरी और कई बार तो पांचवीं और छठी मेरिट लिस्ट भी जारी करता है।

इसलिए अगर आपके नंबर अस्सी या पचहत्तर प्रतिशत के आस पास भी हैं, तो आपको अगली लिस्ट का इंतजार जरूर करना चाहिए। बस आपको नियमित तौर पर वेबसाइट चेक करते रहना है ताकि जब भी अगली सूची आए आपको तुरंत पता चल जाए।

अगर आप रेगुलर वेबसाइट चेक नहीं कर सकते तो आप मुझे whatsapp चैनल पर फॉलो करले । क्योकि यहाँ पर मैं हर सरकारी योजना, रिजल्ट, exam, और सभी इम्पोर्टेन्ट नोटिफिकेशन को सबसे पहले यही पर पोस्ट करता हूँ ।

फर्जी मैसेज और कॉल्स से रहें सावधान

आजकल इंटरनेट के जमाने में ठगी के मामले भी बहुत बढ़ गए हैं। जैसे ही जीडीएस का रिजल्ट आता है कई जालसाज सक्रिय हो जाते हैं। वो लोगो को मैसेज या फोन करके कहते हैं कि हम आपका सिलेक्शन करवा देंगे बस आपको इतने पैसे देने होंगे। आपको इन सब के चक्कर में बिल्कुल नहीं पड़ना है।

इंडिया पोस्ट की पूरी चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और ऑटोमेटेड है। यह सिस्टम के जरिए तैयार होती है और इसमें कोई भी इंसान आपके नंबर बढ़ाकर आपको नौकरी नहीं दिला सकता।

डाक विभाग कभी भी किसी उम्मीदवार से नौकरी के बदले पैसे की मांग नहीं करता है। अगर आपके पास ऐसा कोई भी कॉल आता है तो उसे तुरंत ब्लॉक कर दें और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

आप खुद ही सोचिये अगर आपके 10वीं में 80% है, तो क्या कोई उसको 90% कर सकता है क्या? यह सब लुटने का तरीका है ।

ग्रामीण डाक सेवक की जॉब क्यों है खास

आजकल सरकारी नौकरी पाना बहुत मुश्किल हो गया है। ऐसे में जीडीएस की नौकरी ग्रामीण इलाकों के युवाओं के लिए एक शानदार मौका लेकर आती है।

इसमें आपको ब्रांच पोस्ट मास्टर या फिर असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर काम करने का मौका मिलता है। इस नौकरी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको सिर्फ चार से पांच घंटे काम करना होता हैं।

इसका मतलब है कि आप इस जॉब के साथ साथ अपनी आगे की पढ़ाई या किसी बड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी भी आसानी से कर सकते हैं। समय के साथ इसमें सैलरी भी बढ़ती है और प्रमोशन के रास्ते भी खुलते हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह थी India Post GDS Merit List 2026 से जुड़ी पूरी और पक्की जानकारी। अगर आपने अभी तक अपना परिणाम चेक नहीं किया है तो तुरंत वेबसाइट पर जाएं और पीडीएफ डाउनलोड करें।

अगर आपको अभी भी India Post GDS Merit List 2026 में अपना नाम चेक करने को लेकर कोई समस्या हो रही है तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं या फिर इस वीडियो को देखकर समझ सकते हैं कि आप मेरिट लिस्ट को कैसे डाउनलोड करेंगे ।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top