SBI बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर कैसे जोड़े? (2026 की पूरी जानकारी)

SBI बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर कैसे जोड़े? अगर आपका बैंक अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में है और आपके बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आप बैंक के द्वारा प्रदान की जाने वाली ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का लाभ नहीं ले सकते।

इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते के साथ मोबाइल नंबर का लिंक होना केवल एक सुविधा नहीं बल्कि सुरक्षा के लिए अनिवार्य हो गया है। चाहे वह पैसे की लेनदेन का ओटीपी प्राप्त करना हो, बैंक बैलेंस चेक करना हो या धोखाधड़ी से बचने के लिए SMS अलर्ट का सुविधा पाना हो ।

अगर आपने अभी तक अपना नंबर अपने SBI Bank Account में लिंक नहीं किया है या आप अपना पुराना नंबर बदलना चाहते हैं, तो यह ब्लॉग पोस्ट को आपके लिए ही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

क्योंकि आज के इस पोस्ट में मैं आपको SBI बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक करने के 3 सबसे आसान और सुरक्षित तरीके के बारे में बताऊंगा ।

जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से अपने स्टेट बैंक आफ इंडिया के अकाउंट में अपना नया नंबर लिंक या पुराना नंबर अपडेट कर सकते हैं।

SBI बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर कैसे जोड़े? के तरीके

sbi bank me mobile number kaise jode
sbi bank me mobile number kaise jode

एसबीआई बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर को आप तीन तरीकों से लिंक कर सकते हैं।

SBI की तरफ से आपको Online, ATM और Branch के द्वारा मोबाइल नंबर जोड़ने या अपडेट करने का सुविधा प्रदान किया जाता है और इस पोस्ट में हम इन तीनों तरीकों को देखेंगे की इन तीनों तरीके का इस्तेमाल करके अपने स्टेट बैंक आफ इंडिया के अकाउंट में अपना नया मोबाइल नंबर कैसे जोड़ सकते हैं?

तरीका 1: SBI इंटरनेट बैंकिंग (Online Method)

यह तरीका उन लोगों के लिए सबसे उपयोगी है, जिनके पास एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग का यूजर नेम और पासवर्ड है और जो अपना पुराना मोबाइल नंबर अपडेट करना चाहते हैं ।

वह इस प्रक्रिया का इस्तेमाल करके अपना पुराना नंबर अपडेट कर सकते हैं ।

Step 1: सबसे पहले https://onlinesbi.sbi.bank.in/ पर जाकर के अपने यूजरनेम और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर लें।

Step 2: अब आपको My Accounts & Profile टैब में जाना है और Profile पर क्लिक करना है । 

Step 3: अब यहाँ पर अपना profile password डाले और सबमिट पर क्लिक करे । 

Step 4: अब Change Mobile Number- Domestic only (Through ATM)

Step 5: अपना new मोबाइल नंबर इंटर करे और Create Request पर क्लिक करे । 

Step 6: अब अपना ATM का डिटेल्स भरे और सबमिट करे

Step 7: अब आपके नए मोबाइल पर OTP आएगा, जिसका इस्तेमाल आपको SBI के ATM पर जाकर करना है । 

इतना करने के बाद आपका नया मोबाइल नंबर आपके sbi account से 24 से 48 घंटो में लिंक हो जायेगा ।

तरीका 2: SBI ATM के माध्यम से (ATM Method)

आइये अब जानते है कि अगर आपके पास SBI ATM है तो आप उसका इस्तेमाल करके अपनेखाता में मोबाइल नंबर को कैसे जोड़ सकते है ?

Step 1: सबसे पहले आपको SBI के किसी भी ATM पर चले जाना है । घ्यान रहे कि आपको सिर्फ SBI के एटीएम पर ही जाना है ।

Step 2: अब आपको अपना एटीएम कार्ड मशिन में लगाना है और एटीएम स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन को चुनना है । 

Step 3: अब आपको एटीएम का पिन डालना है और Mobile Number Registration को चुनना है । 

Step 4: अब आपको उस मोबाइल नंबर को इंटर करना है जिसको आप लिंक करना चाहते है । 

Step 5: एक बार फिर से मोबाइल नंबर को इंटर करना है और करेक्ट पर क्लिक करना है । 

इतना करने के बाद आपके SBI अकाउंट में नया मोबाइल नंबर जुड़ जायेगा 

तरीका 3: SBI बैंक ब्रांच जाकर (Offline Method)

यह तरीका उनलोगों के लिए है, जिनको ऑनलाइन के बारे में जानकारी नहीं है या उनको बिलकुल ही नया नंबर अपने अकाउंट में जोड़ना है ।

Step 1: सबसे पहले आपको अपना बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पेनकार्ड और 2 पासपोर्ट साइज़ का फोटो लेकर अपने होम ब्रांच में जाना है ।

Step 2: यहाँ पर आपको मोबाइल नंबर अपडेशन फॉर्म को भरना है।

Step 3: आपसे जो जरुरी डॉक्यूमेंट माँगा जाये उसकि फोटोकॉपी को इस फॉर्म के साथ जमा कर देना है ।

अब आगे का काम बैंक कर्मचारी का है । वह आपके मोबाइल को आपके खाते के साथ लिंक कर देगा। इस प्रकिया को होने में लगभग 24 से 48 घंटो का समय लगता है ।

जरूरी सावधानियां (Important Tips)

जब भी आप अपना मोबाइल नंबर अपने SBI Account में लिंक करे तो ध्यान रखे कि किसी को भी मोबाइल पर आने वाले OTP के बारे में जानकारी नहीं दे ।

अगर आप ब्रांच में है और बैंक कर्मचारी आपसे OTP मांगता है, तो आप एक बार मेसेज को पढ़े कि क्या वह मेसेज मोबाइल नंबर को लिंक करने के लिए ही आया है या कुछ कुछ और है ।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

SBI में मोबाईल नंबर कैसे लिंक करें ?

SBI में मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए आपको अपने नजदीकी होम ब्रांच या फिर SBI ATM पर जाना होगा ।

क्या नंबर लिंक करने का कोई चार्ज लगता है?

नहीं, इसके लिए आपको कोई भी पैसे देने कि जरुरत नहीं है ।

SBI में मोबाइल नंबर लिंक होने में कितना समय लगता है?

SBI में मोबाइल नंबर लिंक होने में 24 से 48 घंटो का समय लगता है ।

SBI बैंक में घर बैठे मोबाइल नंबर कैसे जोड़ें?

SBI बैंक में घर से मोबाइल नंबर जोड़ने का कोई तरीका नहीं है । सुरक्षा कारणों से आपको ब्रांच या एटीएम के जरिये ही अपना मोबाइल नंबर जोड़ना होगा ।

निष्कर्ष

आज मैंने आप अपने 3 तरीके बताये जिसका इस्तेमाल करके आप “SBI बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर कैसे जोड़े?” का प्रक्रिया को पूरा कर सकते है ।

मुझे उम्मीद है कि आपको मेरा यह ब्लॉग पोस्ट पसंद आया होगा । अगर आपको SBI बैंक अकाउंट में मोबाईल नंबर कैसे जोड़े?” से जुडी कोइ प्रॉब्लम आ रही है, तो आप कमेंट में पूछ सकते हो, मैं आपके सवालों का जबाब जल्द से जल्द देने कि कोशिश करूँगा ।

इसी प्रकार कि बैंकिंग से जुडी जानकारी को आप Banking Guide से पढ़ सकते है ।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top