Bihar Startup Yojana 2026: अब मिलेगा ₹25 लाख तक लोन

Bihar Startup Yojana: बिहार में अगर आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहे हैं, तो राज्य सरकार आपकी इसमें पूरी मदद कर रही है। इसी मकसद से सरकार ने बिहार स्टार्टअप योजना शुरू की है।

इस योजना के तहत नए उद्यमियों को अपना स्टार्टअप खड़ा करने के लिए सरकार की ओर से 10 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त लोन दिया जाता है, ताकि पैसों की कमी आपके सपने के रास्ते में रुकावट न बने।

आज के इस पोस्ट में मैं आपको Bihar Startup Yojana के बारे में पूरी जानकारी देने वाला हूं । इस पोस्ट में हम जानेंगे कि बिहार स्टार्टअप योजना क्या है? इसके लिए कौन-कौन अप्लाई कर सकता है? इसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट कौन-कौन से लगेंगे और सबसे जरूरी की 10 लाख रुपए का ग्राम कैसे मिलेगा?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Bihar Startup Yojana: Overview

Yojana NameBihar Startup Yojana
Article NameBihar Startup Yojana 2026
CataegoryYojana
Start Date2016
Apply ModeOnline
Official websiteStartup.bihar.gov.in
Home PageYojana Bazaar

बिहार स्टार्टअप योजना क्या है?

बिहार स्टार्टअप योजना को बिहार सरकार के द्वारा 2016 में राज्य के स्टार्टअप को सपोर्ट करने के लिए शुरू किया गया था । इस योजना के लिए सरकार ने है शुरुआती बजट 500 करोड रुपए रखा था । यह योजना उन लोगों के लिए काफी लाभदायक है जो पहली बार अपना बिजनेस शुरू कर रहे हैं ।

नए बिजनेस में कोई भी पैसा इन्वेस्ट नहीं करना चाहता है क्योंकि नए बिजनेस के बारे में मालूम नहीं होता है कि यह बिजनेस चलेगा या फिर डूब जाएगा । इसलिए सरकार युवाओं को खुद का स्टार्टअप शुरू करने के लिए पैसे दे रही है ताकि पैसों के कमी के कारण कोई भी युवा अपने सपनों को टूटने ना दे ।

आज के समय में जब लिमिटेड जॉब्स हैं, तब Bihar Startup Yojana बिहार के युवाओं के लिए एक गोल्डन ऑपच्यरुनिटी के जैसे है । इस योजना के तहत बिहार सरकार के द्वारा बिहार के युवाओं को 10 लख रुपए तक का इंटरेस्ट फ्री लोन उनके स्टार्टअप को सपोर्ट करने के लिए दिया जाता है ।

Bihar Startup Policy 2026

बिहार स्टार्टअप पॉलिसी को बनाने का उद्देश्य, राज्य के नए स्टार्टअप को फंडिंग प्रोवाइड करने के लिए बनाया गया है। पहले इस पॉलिसी के तहत स्टार्टअप को ₹10 लख रुपए तक का सीड फंड दिया जाता था, वो भी पूरे 10 साल के लिए बिना ब्याज के। लेकिन अब माननीय मुख्यमंत्री जी ने इसमें बड़ा बदलाव किया है।

अब सरकार स्टार्टअप्स को ₹25 लाख तक का सीड फंड देने जा रही है और ये फंड दो चरणों में मिलेगा। पहले चरण में ₹10 लाख और दूसरे चरण में ₹15 लाख। अगर आपने पहले ही ₹10 लाख ले लिए हैं, तो आप आगे ₹15 लाख के लिए अप्लाई कर सकते हैं। और जिन्होंने अभी तक कुछ नहीं लिया है, उन्हें सबसे पहले ₹10 लाख मिलेंगे।

इस पॉलिसी का एक बड़ा फॉक्स इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और सोशल इंपैक्ट स्टार्टअप ( जैसे- एग्रीकल्चर, मैन्युफैक्चरिंग , हेल्थ , एजुकेशन , रिन्यूएबल एनर्जी , और फूड प्रोसेसिंग ) पर है ।

अगर कोई महिला बिजनेस शुरू करती है तो उसे 5% का अतिरिक्त छूट दिया जाता है । इसके अलावा एसटी एससी और दिव्यांग बिजनेसमैन को 15% तक का इंसेंटिव दिया जाता है ।

Bihar Startup Yojana के फायदे

  • स्टार्टअप को मिलने वाला ये सीड फंड पूरी तरह से ब्याज मुक्त होगा और इसे आपको 10 साल बाद वापस करना होगा।
  • इसके अलावा महिला उद्यमियों को 5% अतिरिक्त फंड,
  • और SC/ST व दिव्यांग उद्यमियों को 15% अतिरिक्त फंडिंग का लाभ मिलेगा।
  • अगर आप किसी एक्सेलेरेशन प्रोग्राम में हिस्सा लेते हैं, तो उसके लिए ₹3 लाख तक का अनुदान भी दिया जाएगा।
  • एंजेल इन्वेस्टर्स से फंड मिलने पर केवल 2% सक्सेस फीस ली जाएगी।
  • इतना ही नहीं, स्टार्टअप्स को को-वर्किंग स्पेस, रिसर्च और डेवलपमेंट लैब, कॉन्फ्रेंस रूम जैसी कॉमन फैसिलिटीज भी दी जाएंगी।

बिहार स्टार्टअप योजना के कौन पात्र है?

  • सबसे पहली बात, आपका स्टार्टअप 10 साल से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए
  • अगर आपने हाल ही में स्टार्टअप शुरू किया है या 10 साल के अंदर शुरू किया है, तभी आप इसके लिए योग्य माने जाएंगे।
  • दूसरी अहम शर्त ये है कि आपके स्टार्टअप का सालाना टर्नओवर ₹100 करोड़ से ज्यादा नहीं होना चाहिए
  • इसके अलावा आपका स्टार्टअप किसी नए प्रोडक्ट, सर्विस, प्रोसेस, इनोवेशन या रोजगार सृजन से जुड़ा होना चाहिए।
  • स्टार्टअप का रजिस्ट्रेशन और ऑफिस बिहार में ही होना जरूरी है, और कंपनी से जुड़ा टैक्स भी बिहार में ही जमा होना चाहिए।

ध्यान देने वाली बात ये भी है कि किसी पुरानी कंपनी को तोड़कर या उसका पुनर्गठन करके बनाए गए बिजनेस को स्टार्टअप नहीं माना जाएगा।

Bihar Startup Yojana के लिए Required Documents

Bihar Startup Yojana 2026
Bihar Startup Yojana
  • Aadhaar Card
  • Aadhaar card link mobile number
  • PAN Card
  • 1 year old Email-ID
  • Passport size photo
  • Jaati Praman Patra
  • Qualification Certificate
  • Startup Registration Certificate
  • Startup India Recognition Certificate
  • Business Plan / Pitch Deck
  • Bank Account Details
  • Incubation Center Approval Letter

Bihar Startup Yojana के लिए Best Business Ideas

बिहार स्टार्टअप योजना बिहार की स्थानीय जरूरतो, कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था और युवा बिजनेसमैन के लिए उपरोक्त विचारों को सपोर्ट करती है । नीचे मैं आपके लिए कुछ बिजनेस आईडियाज दे रहा हूं जो कम निवेश वाले और योजना के सेट फंड के अनुकूल हैं ।

  • Agri-Tech Startup
  • Food Processing & Packaging Unit
  • Organic Farming
  • Natural Products Startup
  • Dairy & Animal Husbandry Startup
  • Mushroom Farming & Processing
  • EdTech Startup
  • HealthTech & Medical Services
  • E-commerce
  • Logistics Startup
  • Handicraft & Local Art Startup
  • IT
  • Tourism & Travel Startup (Bihar Based)
  • Renewable Energy
  • Manufacturing (Low investment units)

FAQs

बिहार स्टार्ट अप स्कीम के लिए कौन-कौन पात्र हैं?

अगर आप बिहार के नागरिक हैं और आपका स्टार्टअप 10 साल के भीतर बिहार में रजिस्टर है और आपका टर्नओवर 100 करोड़ के नीचे है तो आप इस योजना के लिए अप्लाई कर सकते हैं ।

बिहार में स्टार्टअप्स के लिए Seed Grant कितनी है?

पहले बिहार सरकार स्टार्टअप को 10 लख रुपए तक की सीड ग्रांट देती थी लेकिन 2026 में इसको बढ़कर 25 लख रुपए कर दिया गया है । 

बिहार स्टार्टअप के लिए अप्लाई करने के लिए वेबसाइट कौन सी है?

बिहार स्टार्टअप के लिए अप्लाई करने का आधिकारिक वेबसाइट https://startup.bihar.gov.in/ है।

क्या दूसरे राज्य के स्टार्टअप भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, इस योजना के तहत सिर्फ बिहार के निवासी जो बिहार में अपना स्टार्टअप रजिस्टर किए हैं सिर्फ वही आवेदन कर सकते हैं ।

महिला को स्टार्टअप पॉलिसी में कितना फायदा मिलता है?

अगर स्टार्टअप कोई महिला के नाम से है, तो उनको 5 परसेंट का अतिरिक्त लाभ मिलता है ।

निष्कर्ष

तो अगर आप भी बिहार में स्टार्टअप चला रहे हैं और फंड की तलाश में हैं, तो बिहार स्टार्टअप योजना 2026 आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है । आप स्टार्टअप बिहार की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और फंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

ऐसे ही काम की और इनफॉर्मेटिव जानकारी पाने के लिए मेरे व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वाइन कर ले । इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें ताकि वह अभी अपना खुद का बिजनेस खोल सके ।

Scroll to Top