Aadhaar PAN link status: अगर आपने अभी तक अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं किया है, तो आपका पैन कार्ड 1 जनवरी 2026 से पूरी तरह बेकार हो जाएगा। सरकार की तरफ से बिल्कुल साफ कर दिया गया है कि तय तारीख तक आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं होने पर आपका पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिया जाएगा ।
एक बार पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा तो इसका सीधा असर आपके बैंकिंग टैक्स और सेविंग से जुड़ी सभी कामों पर पड़ेगा ।
इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department) ने साफ कर दिया है कि बिना लिंक किए हुए पैन कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है!
इस ब्लॉग पोस्ट में, हम आपको Aadhaar PAN Link Status Check करने के सबसे आसान और वेरीफाइड तरीके बताएंगे। आप घर बैठे सिर्फ 2 मिनट में अपने मोबाइल से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
Aadhaar PAN Link Status Check : Overview
| Post Name | Aadhaar PAN Link Status |
| Post Type | Govt Documents |
| Process | Online |
| Aadhaar PAN Link Deadline | 31 December 2025 |
| Official Website | Incomtax.gov.in |
| Direct Link | Link Aadhaar Status |
| Home Page | Yojana Bazaar |
Aadhaar PAN Link Deadline
इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक 31 दिसंबर 2025 तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य है । अगर इस दिन तक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया गया, तो 1 जनवरी 2026 से आपका पैन कार्ड डीएक्टिवेट हो जाएगा ।
Aadhaar PAN Link Status ऐसे करें चेक
अगर आपको नहीं पता कि आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से पहले से लिंक है या नहीं, तो घबराने की जरूरत नहीं है और ना ही इसके लिए आपको किसी को पैसे देने की जरूरत है । आप घर बैठे ही अपने आधार पैन लिंक स्टेटस को बस कुछ मिनट में ही चेक कर सकते हैं ।
इस तरीके को फॉलो कीजिए और अपने आधार पैन कार्ड लिंक स्टेटस को आसानी से चेक कीजिए ।
Step 1: सबसे पहले आप आयकर विभाग की ऑफिशल वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाएं।
Step 2: अब यहां पर आपको Quick Links के अंदर Link Aadhaar Status पर क्लिक करना होगा ।
Step 3: अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहाँ दो बॉक्स होंगे:
- पहले बॉक्स में अपना PAN Number डालें।
- दूसरे बॉक्स में अपना Aadhaar Number डालें।
Step 4: दोनों जानकारी भरने के बाद नीचे दिए गए “View Link Aadhaar Status” बटन पर क्लिक करें।
अब आपके सामने तीन में से एक मैसेज दिखेगा।
1. “Your PAN DOLXXXX5M is already linked to given Aadhar 71XXXXXXXX55” अगर आपके सामने ऐसा मैसेज आए, तो बधाई हो! आपको कुछ नहीं करना है । आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड दोनों आपस में बिल्कुल सही तरीके से लिंक है ।
2. “PAN not linked with Aadhaar” अगर आपको ऐसा मैसेज आए, तो आपको तुरंत अपने पैन कार्ड को अपने आधार कार्ड के साथ लिंक करना होगा । अब आपको आधार पैन कार्ड कॉलिंग करने के लिए ₹1000 की पेनाल्टी भरनी होगी ।
3. “Your Request is Pending” इसका मतलब है कि आपका रिक्वेस्ट अभी प्रोसेस हो रहा है और इसमें कुछ समय लग सकता है ।
अगर आपका स्टेटस “PAN not linked with Aadhaar” दिख रहा है, तो आपको तुरंत एक्शन लेना होगा और अपने पैन को आधार कार्ड के साथ लिंक करना होगा ।
अगर आप घर बैठे हैं अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक करना चाहते हैं तो मेरे इस पोस्ट “आधार कार्ड से पैन कार्ड कैसे लिंक करें” को पढ़ें ।
पैन-आधार लिंक न होने पर क्या होगा?
अगर आपका आधार पैन कार्ड आपस में लिंक नहीं होगा, तो सबसे पहले आपका पैन कार्ड बंद हो जाएगा । पैन कार्ड बंद हो जाने का मतलब कि आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे, आपका TDS ज्यादा काटेगा, और इसके अलावा बैंकिंग और निवेश से जुड़े कई काम अटक जाएंगे ।
निष्कर्ष
दोस्तों, पैन कार्ड हमारे सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। 31 दिसंबर 2025 की डेडलाइन को हल्के में न लें। हो सकता है कि सरकार इस 31 दिसंबर 2025 के डेडलाइन को आगे बढ़ा दे लेकिन आपको देरी नहीं करनी चाहिए ।
आज ही ऊपर बताए गए तरीकों से अपना Aadhaar PAN Link Status चेक करें और किसी भी पेनाल्टी या परेशानी से बचें।
अभी अपना पैन कार्ड निकालें और स्टेटस चेक करें। अगर यह जानकारी काम की लगी हो, तो इसे अपने परिवार के WhatsApp ग्रुप में जरूर शेयर करें ताकि वे भी अपना स्टेटस चेक कर सकें।